माधव विधि महाविद्यालय एवं शासकीय एम.एल.बी. महाविद्यालय, ग्वालियर के मध्य हस्ताक्षरित MoU के अंतर्गत शासकीय एम.एल.बी. महाविद्यालय में “Skills Needed for Advocacy” एवं “Professional Ethics” विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिवक्ता के आवश्यक कौशल, न्यायालयीन व्यवहार, तथा व्यावसायिक नैतिकता के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।