संविधान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रेरक व्याख्यान संपन्न एमओयू के अंतर्गत माधव विधि महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर तथा महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा “संविधान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर सफल व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान के मूल्यों, नैतिक कर्तव्यों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी रहा। ज्ञान, संस्कार और संवैधानिक मूल्यों के समन्वय की दिशा में एक सार्थक पहल।